Breaking News
recent

20 Countries With Lower Currency Value Than Indian Rupee

यहां जाए घूमने, भारत के 1 रुपए के बदले मिलते हैं 338 रुपये

अभी तक भारत के लोग विदेशों में घूमने के नाम पर सिर्फ सिंगापुर, थाइलैंड और बैंकाक ही जाते हैं, क्योंकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि हमारा रुपया भी दूसरे कई देशों के मुकाबले बहुत ही ज्यादा मजबूत है। ये वो देश हैं जहां आप कभी घूमने गए तो आपको ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।


आइए जानते हैं कौन से देश की मुद्रा पर भारी पड़ता है भारतीय रुपया:

वियतनाम:एशियाई महाद्वीप में आने वाले वियतनाम की मुद्रा डोंग है। अगर आप भविष्य में कभी वियतनाम घूमने गए तो आपको भारतीय मुद्रा बदलवाने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा क्योंकि एक रूपए के बदले आपको 338.35 डोंग मिलेंगे

बेलारूस: पूर्व यूरोप मे आने वाला देश बेलारूस बंदरगाह विहीन देश है। भारतीय रूपए के मुकाबले यहां की मुद्रा रूबल काफी सस्ती पड़ती है। एक रूपए के बदले आपको 216 रूबल मिल सकते हैं।

इंडोनेशिया: एशियाई देश इंडोनेशिया की मुद्रा रूपईया है। आपको एक रूपए के मुकाबले 204.76 रूपईया मिल सकते हैं।

पैरागुए: दक्षिण अमरीका मे आने वाले पैरागुए की मुद्रा गुआरानी है और एक रूपए के बदले आपको 74.26 गुआरानी मिल सकते हैं।

कम्बोडिया:आबादी के हिसाब से दुनिया में कम्बोडिया का स्थान 70वां है। यहां की करंसी रील है और एक रूपए के बदले आपको 63.93 रूपए मिल सकते हैं।

मोंगोलिया: मोंगोलिया का उत्तर हिस्सा रूस से लगता है, जबकि दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम इलाका चीन से लगा हुआ है। यहां की मुद्रा तुगरिक है। आपको एक रूपए के मुकाबले 29.83 तुगरिक मिल सकते हैं।

कोस्टा रिका:समुद्री तट, ज्वालामुखी और जैव विविधता के लिए मशहूर कोस्टा रिका की करेंसी कोलोंस है। आपको एक रूपए के बदले 8.15 कोलोंस मिल जाएंगे।

हंगरी:मध्य यूरोपीय यह देश बेलारूस की तरह बंदरगाह विहीन देश है। इसकी मुद्रा फोरिंट है जो भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पड़ती है। एक रूपए के मुकाबले आपको 4.22 फोरिंट मिल सकते हैं।

आईसलैंड:ज्वालामुखी, वॉटरफाल्स, गरम सोता (होट स्प्रिंग) जैसी प्राकृतिक चीजों के लिए मशहूर आईसलैंड की मुद्रा भी भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पड़ती है। यहां की मुद्रा आईसलैंडिक क्रोना है और एक रूपए के मुकाबले आपको 2.13 आईसलैंडिक क्रोना मिल सकते हैं।

जापान: तौर पर भारत से ज्यादा विकसित और तकनीकी रूप से समृद्ध माने जाने वाले जापान की करेंसी येन है। भारत का 1 रुपया अगर आप देते हैं तो इसके बदले जापान के 1.84 रियाल मिल सकते हैं।

Digital Marketing Agency in Delhi,NCR

Digital Marketing Agency in Delhi,NCR

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.