Breaking News
recent

Must Watch Undervalue Films of 2015

साल 2015 और कुछ बेहतरीन फिल्मे -
साल 2015 खत्म होने को है और इस आखिरी साल में सिर्फ दो फिल्में थिएटर और पीवीआर में आना बाकी हैं, एक दिलवाले और दूसरी बाजीराव मस्तानी इस साल के अंत में कुछ चर्चित फिल्मो का बॉक्स ऑफिस खस्ता हल रहा | 2015 में कुछ ऐसी फिल्मे भी आई लेकिन वह ज्यादा प्रमोशन न होने के कारन सुनने में नहीं आई लेकिन देखने वालो पर खासा असर डाला और लोगो ने स्टोरी और स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की | अगर आप ऐसी फिल्मों के बारे जानना चाहते है तो आगे क्लिक कर देखें और इन फिल्मों को देखना भी भूलें...
     
Drishyam webkhoj
दृश्यम
अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, रजत कपूर जैसे स्टार से सजी दृश्यम को कम आंका जा रहा था लेकिन इस फिल्म को देखकर दर्शकों के मुंह से वाह-वाह ही निकला। मलयाली फिल्म की रीमेक दृश्यम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी।

            
Masaan
                                         मसान
नीरज घेवान की फिल्म मसान जीवन, मृत्यु के अलावा लाइफ में आने वाले उतार-चढ़ावों के बारे में गहराई तक छूती है। साथ ही इस फिल्म की कहानी दिल तक जाते हुए आपके इमोशन्स को झकझोरती है।

       
Titli
तितली
इस फिल्म का पूरा नाम ही है, तितली हर फैमिली एक सी नहीं होती लेकिन यह फिल्म जीवन, मिडिल क्लास फैमिली और पाखंडी समाज के चरित्र को उधेड़ती है।

     
Manjhi
मांझी माउंटेन मैन
रिलीज से पहले ही साइबर वर्ल्ड में पहले ही लीक हो गई मांझी माउंटेन मैन को काफी प्रसिद्धी मिल गई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी ने लोगों को उनका कायल बना दिया और यहां तक कि लोगों की जुबान पर इस फिल्म का तकिया कलाम शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद चढ़ गया।

     
AiG
ऐंग्री इंडियन गॉडेसेस
इस फिल्म के ट्रेलर से लगता होगा कि यह किसी किटी पार्टी की फिल्म होगी लेकिन आप गलत हैं यह फिल्म एक बड़ा मेसेज देती है जिसके लिए आपको फिल्म को देखना होगा।

     
talvar
तलवार
      आरुषि तलवार की हत्या की सचाई कोर्ट तय करेगी लेकिन यह फिल्म कई सवाल खड़े करती है।   मेघना गुलजार का निर्देशन और इरफान खान समेत बाकी अभिनेताओं की ऐक्टिंग इस फिल्म लाजवाब बनाती है।

         
Dum Laga Ke Haisha
दम लगा के हईशा
छोटे शहरों के युवक-युवतियों के सपने और उनकी उम्मीदों को यह फिल्म बेहद खूबसूरती से सामने रखती है। आपका शरीर प्यार के आड़े नहीं सकता यह फिल्म इस बात को बताती है।

      
court
कोर्ट
आपको असल कोर्ट रूम देखना है तो यह फिल्म देखिए। भारतीय न्याय प्रणाली को इस फिल्म ने दिखाया है और यह फिल्म ऑस्कर में ऑफिशल इंडियन एंट्री थी जिसके बाद लोगों की इस फिल्म को लेकर इच्छा पैदा हुई।

             
http://facebook.com/webkhoj
                                        मार्गरिटा विद  सट्रॉ
लैला सेरेबरल पेल्सी से पीड़ित है। इस फिल्म में लैला का सेक्स को लेकर इच्छा का जागना और उसकी आकांक्षाओं को दिखाया गया है। फिल्म क्लकी कोचलिन की ऐक्टिंग के लिए भी देखी जानी चाहिए।

  
Gabbar is Back
गब्बर इज बैक
गजनी के निर्माताओं की पेशकश है गब्बर इज बैक। गब्बर को कम आंका गया लेकिन यह फिल्म अच्छाई और बुराई की लड़ाई को धमाकेदार अंदाज में पेश करती है।

             
X: Past is present 11
X: Past is present 11
डायरेक्टर्स वाली इस फिल्म में 11 कहानियां हैं तो यह फिल्म तो देखनी बनती ही है क्योंकि हर कहानी अलग रंग लिए हुए है और फिल्म में दमदार ऐक्टर्स भी हैं।












नोट :- ये सारी डिटेल्स (सूचनाये) किसी न किसी ंसमाचार पत्र और वेबसाइट से ली गयी हैं |




Online Advertising Company Ayodhya (Faizabad) Uttar Pradesh

Online Advertising Company Ayodhya (Faizabad) Uttar Pradesh

Related Posts:

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.